RECENT POSTS

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का 19 नवम्बर को सुहेला आगमन प्रस्तावित,कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

Picture of Harun Raza

Harun Raza

 

बलौदाबाजार,12 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 19 नवम्बर 2026 को सुहेला आगमन प्रस्तावित है।प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री सुहेला मे शासकीय महाविद्यालय का शुभारम्भ एवं विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण  एवं भूमिपूजन करेंगे।कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर कुलदीप शर्मा गुरुवार को सुहेला पहुंचे। उन्होंने सुहेला के दुर्गा मैदान मे अधिकारियो की बैठक लेकर मुख्य मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, स्टॉल  आदि के सम्बन्ध में जिम्मेदारी सौंपते हुए समय पर सभी तैयारी पूरा करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने हेलीपेड की तैयारी का जायजा लेते हुए सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण किया। इसीतरह मुख्य मंच में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित अन्य अतिथियों के बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग एवं साउंड सिस्टम,लोकार्पण -भूमिपूजन स्थल,हितग्राहियों को सामग्री वितरण की जानकारी लेते हुए जरुरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो, सुरक्षा के साथ सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।  पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। छोटी -छोटी कमियों को भी समय पर दूर कर लिया जाए।

इस दौरान एसपी गौरव राय,सीइओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम अतुल शेट्टे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group