भाटापारा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता एवं प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भाटापारा ब्लॉक के हथनी मंडल में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड वासियों से चर्चा कर मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि SIR की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के वोट की रक्षा जरूरी है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी नागरिक के साथ अन्याय न हो।गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिक के मतदान अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है। SIR की प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। SIR प्रक्रिया के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीण मतदाताओं के नाम किसी भी त्रुटि के कारण नहीं छूटने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूची की जांच में लोगों की मदद करेंगे।

जनचौपाल में वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, आलोक मिश्रा कार्यक्रम की मंडल प्रभारी गौरी भृगु अरुण यादव अय्यूब बांठिया सहित अन्य नेताओं ने भी ग्रामीणों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने तथा मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा एवं आभार मंडल अध्यक्ष पुनीत दास मानिकपुरी ने किया l
कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, नानू सोनी नितिन शुक्ला लक्ष्मी पांडे, नवीन बख्श, विमल शर्मा आशीष वर्मा ,गुड्डा मानिकपुरी, हंसराज बंसल मनमोहन कुर्रे ,राजा तिवारी ,मोहन निषाद सीता साहू ,दुर्गेश साहू, कृष्ण कुमार साहू, खोमलाल साहू ,दानीभाट, पूर्णिमा श्रीवास, शान्ति ध्रुव, पुनाराम साहू, नारायण मानिकपुरी, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और सैकड़ों वार्डवासी उपस्थित रहे।