कल्याण आश्रम लैलूंगा ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया


भव्य शोभायात्रा निकल भगवान बिरसा मुंडा को याद किया मुंडा समाज ने
लैलूंगा-अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम नगर इकाई लैलूंगा द्वारा जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।साथ ही जनजातीय इतिहास में बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जय व बिरसा मुंडा अमर रहे अमर रहे के जयघोष किया गया।अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पनत राम भगत, जिला सह संगठन मंत्री अशोक पैकरा,नगर संयोजक उमेश अग्रवाल, विकास खण्ड निरीक्षक अनिता भगत, फूलसाय भगत एवं आश्रम के आचार्य भईया बहन उपस्थित रहे।
नगर में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शानदार आयोजन मुंडा समाज लैलूंगा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी एवं नगर भ्रमण के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर भव्य सुसज्जित बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

EDITOR – EXPOSE36LIVE
MO.NO.6267583973