RECENT POSTS

संयंत्र से चोरी करने वाले 01 अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Picture of Narayan Sahu

Narayan Sahu

 

जिला ब्यूरो चीफ हारून रजा की रिपोर्ट

आरोपियों द्वारा रामा स्टील सौर ऊर्जा प्लांट ग्राम चौरेंगा में किया गया था चोरी
आरोपियों से लोहे का 12 नग फ्लेंज एवं 1900 मीटर केबल वायर किया गया जप्त

प्रार्थी कुलेश्वर कुंभकार सुपरवाइजर रामा स्टील सौर ऊर्जा प्लांट ग्राम चौरेंगा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.07.2025 की रात्रि 01:00 से 03:00 के मध्य संयंत्र से 1900 मीटर डीसी केबल वायर एवं अन्य लोहे का सामान को बाउंड्री वॉल के ऊपर से कूद कर प्लांट के अंदर से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 465/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्रवाई प्रारंभ किया गया तथा मुखबिर के माध्यम से भी आरोपियों के संबंध में पता तलाश किया जा रहा था। कि इसी बीच मुखबिर के माध्यम से संयंत्र में चोरी करने वाले 01 अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों के संबंध में पता चला। आरोपियों से पूछताछ पर उनके द्वारा रामा स्टील सौर ऊर्जा संयंत्र ग्राम चौरेंगा में चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों से चोरी का 12 नग फ्लेंज एवं 1900 मीटर केबल वायर जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को आज दिनांक 26.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

  1. लकेश्वर गेण्ड्रे उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम दूलदुला थाना सिमगा
  2. मनोज गेण्ड्रे उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम दूलदुला थाना सिमगा
  3. तुषार कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दूलदुला थाना सिमगा
  4. अपचारी बालक 01 नफर

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group