RECENT POSTS

भाटापारा के 31 वार्डों में विकास कार्यों को मिली बड़ी सौगात, 15वें वित्त आयोग से ₹5.87 करोड़ के कार्यों को संचालनालय की अनुमति

Picture of Harun Raza

Harun Raza

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा के विकास को गति देने और शहर के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत भाटापारा नगर पालिका परिषद के विभिन्न विकास कार्यों एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की गई है।

जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार, अनटाइड ग्रांट के अंतर्गत ₹450.69 लाख (₹4 करोड़ 50 लाख 69 हजार) तथा टाइड ग्रांट के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन घटक के अंतर्गत ₹136.44 लाख (₹1 करोड़ 36 लाख 44 हजार) के कार्यों एवं सामग्री के प्रस्तावों को अनुमति दी गई है। इस प्रकार कुल ₹587.13 लाख अर्थात लगभग ₹5 करोड़ 87 लाख 13 हजार के प्रस्तावों को अनुमति मिली है।

इस योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, आरसीसी नाली, पुलिया निर्माण तथा सड़क मरम्मत जैसे कार्य किए जाएंगे। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए 300 आउटडोर वेस्ट बिन तथा एक मिनी एक्सकेवेटर मशीन की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है।

31 वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिलेगी गति

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group