● आरोपियों द्वारा हॉकी स्टिक, सरिया, लोहे का पंच आदि से मारपीट कर पहुंचाया गया गंभीर चोट
● आरोपी देवेंद्र कुमार सचदेव द्वारा अपने पुत्रों एवं अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर किया गया मारपीट
प्रार्थी विकास दास मानिकपुरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 09.09.2025 की रात्रि करीबन 11:30 बजे पता चला की एक वर्टस कार द्वारा एक्सीडेंट कर दिया गया है तथा वो कार बस्ती की ओर गई है, जिसे रोकने का प्रयास करने पर उक्त कार चालक द्वारा कार नहीं रोका गया एवं प्रार्थी को चोंट पहुंचाते हुए उक्त कार वहां से निकल गया। उक्त कार का पीछा करते हुए प्रार्थी अपने साथियों के साथ नारायणी रेस्टोरेंट गया, जहां पर उक्त कार खड़ी थी। प्रार्थी द्वारा उक्त कार चालक का नाम पूछने पर आरोपी देवेंद्र कुमार सचदेव अन्य आरोपियों के साथ वहां पर आया एवं प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए, अश्लील गाली गलौज करने लगा। तत्पश्चात देवेंद्र सचदेव का बड़ा लड़का वहां स्कॉर्पियो वाहन से आया एवं सभी के द्वारा गाली गलौज करते हुए लाठी, सरिया, हाकी स्टीक, लोहे का पंच आदि से मारपीट किया गया है। की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 492/2025 धारा 109,296,351(3),115(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए, उसके साथ मारपीट करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक वर्टस कार क्र. CG04 QH0014, एक स्कॉर्पियो वाहन CG22 Z0014, हॉकी स्टिक, सरिया आदि जप्त किया गया है तथा सभी आरोपियों को आज दिनांक 10.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
- देवेंद्र कुमार सचदेव उम्र 52 वर्ष निवासी सचदेव साइकिल स्टोर्स बस स्टैंड के पास भाटापारा थाना भाटापारा शहर
- माधव सचदेव उम्र 23 वर्ष निवासी सचदेव साइकिल स्टोर्स बस स्टैंड के पास भाटापारा थाना भाटापारा शहर
- देवांश सचदेव उम्र 27 वर्ष निवासी सचदेव साइकिल स्टोर्स बस स्टैंड के पास भाटापारा थाना भाटापारा शहर
- आशीष कुमार सविता उम्र 29 वर्ष निवासी मोहन गार्डन उत्तम नगर वेस्ट दिल्ली वर्तमान निवासी ग्राम चंदेरी थाना सिमगा
Users Today : 3
Total Users : 32215
Views Today : 3
Total views : 46112