
● आरोपियों द्वारा पुरानी रंजीश पर से, आहत को घर से बाहर निकालकर हाथ, मुक्का एवं चाकू से मारपीट कर पहुंचाया गया गंभीर चोट
प्रार्थी निखिल वर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 10.09.2025 के रात्रि 10:30 बजे आरोपी सुरेश, प्रहलाद एवं अन्य द्वारा उसके भाई नियम वर्मा को घर से बाहर निकाल कर पुरानी रंजीश पर से अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किए हैं तथा एक धारदार चाकू से वारकर गंभीर चोट पहुंचाए हैं। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 904/2025 धारा 296,351(2),118(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 01 अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के भाई को अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए, हाथ मुक्का एवं चाकू से मारपीट करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में चारों आरोपियों को आज दिनांक 11.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
- सुरेश साहू उम्र 30 वर्ष निवासी दशरमा रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
- प्रहलाद साहू उम्र 24 वर्ष निवासी दशरमा रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
- करण रजक उम्र 19 साल निवासी दशरमा रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
- अपचारी बालक 01 नफर
Users Today : 3
Total Users : 32215
Views Today : 3
Total views : 46112