RECENT POSTS

स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाहीRHO की अप्रशिक्षित लड़की कर रहीं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

Picture of Harun Raza

Harun Raza

 

भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र बोरसी (ध ) में RHO की बजाए उनकी अप्रशिक्षित लड़की गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कर रही हैं. अगर इस दौरान कोई बड़ी घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा.

बलौदा बाजार जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बाकायदा RHO ने सोशल मीडिया में अपनी बेटी का टीकाकरण करते हुए वाट्सअप स्टेटस भी लगाया था। जिसे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी देखे है।
यह घटना बीते मंगलवार 16 सितंबर की है जहां भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र ग्राम कुकदा के आंगनबाड़ी केंद्र पर RHO की बजाए अप्रशिक्षित उनकी लड़की के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ : –

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ RHO मंजूषा नेताम की ड्यूटी ग्रामीण क्षेत्र की आंगन बाड़ियों में जाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाने के लिए तैनात की गई हैं, लेकिन RHO मंजूषा नेताम खुद टीकाकरण करने आंगनबाड़ी केंद्रों पर न जाकर अपनी लड़की जो कि अप्रशिक्षित है न ही उसके पास मेडिकल की डिग्री है न ही कही से स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षण ली है वो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को टीका लगाने के लिए हर माह के प्रति मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर टीकाकरण करती है. ऐसे में अगर कोई गंभीर हादसा हुआ तो आखिरकार इसका खामियाजा कौन उठाएगा । वर्जनः -

मैंने उसी दिन उसे कारण बताओं नोटिस जारी किया है जिस पर उन्होंने लिखत में माफीनामा दिया है , जिसे जिला कार्यालय भेज दिया हूं , आगे जो कार्यवाही करेगी जिला कार्यालय से होगी ..
डॉ राजेंद्र माहेश्वरी
विकासखंड चिकित्सा अधिकारी
भाटापारा

अब बड़ा सवाल :- गर्भवती महिलाओं की जान से खिलवाड़ की जिम्मेदारी कौन लेगा?

नोटिस तो जारी कर दिए गए हैं, लेकिन क्या होगी सख़्त कार्यवाही या फिर मामला दब जाएगा?

यह लापरवाही सिर्फ़ नियमों की नहीं, बल्कि निर्दोष माताओं और शिशुओं की जिंदगी से सीधा खिलवाड़ है ।

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group