RECENT POSTS

शादी करने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Picture of Harun Raza

Harun Raza


आरोपी द्वारा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया जाता था पैसे की भी मांग

प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह एक मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी हुई थी, जिसमें आरोपी ग्राम पौसरी निवासी शुभम वर्मा द्वारा उसके मोबाइल नंबर को निकाल कर अपने मोबाइल नंबर से कॉल करता था एवं धीरे-धीरे मेलजोल बढ़ाकर शादी करने की बात बोलकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर आरोपी, प्रार्थिया को डराता धमकाता था तथा उसकी वीडियो और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर, उससे रुपए पैसे की मांग करता था, जिससे प्रार्थिया एकदम भयभीत हो गई थी। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 743/2025 धारा 64(1),69,308(2)351(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करना तथा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए पैसे की मांग करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 19.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- शुभम वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पौसरी थाना सिटी कोतवाली

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group