
भाटापारा:–भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय भाटापारा में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा समेत मौजूद सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनका चिंतन और सिद्धांत समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करता है। उनके कार्य, विचार एवं आदर्श हमें राष्ट्रहित में समर्पित होकर निरंतर जनसेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण की ओर अग्रसर करता हैं यह बाते कार्यक्रम में शिवरतन शर्मा ने कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित कर रही..
शिवरतन शर्मा ने कहा की पंडित उपाध्याय का मानना था कि भारत के विकास का आधार यहां की अपनी संस्कृति और सनातन धर्म होना चाहिए। उनका दर्शन अंत्योदय यानी ‘अंतिम व्यक्ति का उदय’ पर केंद्रित था, जिसका लक्ष्य समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना था। सादगी, त्याग और समर्पण से भरा उनका जीवन हमें राष्ट्र और समाज की निःस्वार्थ सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, नंदकिशोर अग्रवाल, योगेश अनंत, आशीष जायसवाल, महाबल बघेल, उमा शंकर वर्मा, गोपाल देवांगन, आशीष पुरोहित, रवि पाण्डेय, लुकू साहू, मनीष मिश्रा, गोविन्द पटेल, कुंजराम कोशले, दशरथ साहू, सतीश साहू, श्रेणीक गोलछा, शुभम राजपूत, बंटी टंडन, भुवन ठाकुर, पीताम्बर साहू, मोहम्मद हारून, रितु यादव, मधु सोनी, तनूजा धृतलहरे, माखन महिलांगे, पीयूष साहू, सुरेंद्र डागोर, अश्वनी चंद्राकर, गोपाल नगवानी, सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे..
Users Today : 3
Total Users : 32215
Views Today : 3
Total views : 46112