भाटापारा::- नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और संस्कारों का पर्व है। यह हमें अन्याय और अधर्म पर सदैव धर्म और सत्य की विजय का अहसास दिलाता है वही गरबा सिर्फ नृत्य और संगीत ही नही बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी परम्परा, हमारी आस्था का प्रतीक हैँ। गरबा के माध्यम से मां की उपासना उसे मनाने उनसे मांगने का पर्व है इससे हमे ऊर्जा,उत्साह एवं उमंग की अनुभूति होती हैँ। ऐसे आयोजन भावी पीढ़ी को हमारी संस्कृति, परम्परा से जोड़ने की प्रेरणा देती हैँ। उक्त बाते विधायक इंद्र साव ने नगर के दशहरा मैदान पर आयोजित गरबा नाइट और नारायणी नवल धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।
विधायक इन्द्र साव ने कहा कि नवरात्रि पर्व पूरे 9 दिन हम एक ही माता को अलग अलग रूप में पूजने का पर्व है।रास गरबा देवी मां को प्रसन्न करने एवं उनकी उपासना का माध्यम है जो आजकल एक पर्व के रूप में हम मनाते आ रहे है।रास गरबा जहां पहले गुजरात में हुआ करता था अब धीरे धीरे पूरे देश में इस प्रकार के आयोजनों की धूम होती है यह हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें हमारी एकता एवं सामाजिकता की भावना को बढ़ावा देता है यह धार्मिक पर्व हमारी सनातन संस्कृति की ताकत है जो हमें अपने धर्म के प्रति मजबूत बनाती है।
विधायक श्री साव ने रावण भाठा दशहरा मैदान में, हिन्द युवा श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित् रंगीला रास गरबा नाइट का, माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया,वही नारायणी नवल धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल हो कर लोगो को संबोधित किया।इस अवसर पर श्री साव ने माता से क्षेत्र में सुख शांति अमन चैन का आशीर्वाद मांगा। मां दुर्गा की कृपा से सभी प्रफुल्लित रहें एवं आप सब की मनोकामना माता पूरी करें ।
वही उन्होंने आयोजकों से इस प्रकार का आयोजन नगर में करने की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी,जिन्होंने अपने शहर की माता बहनों भाइयों को इतना अच्छा प्लेटफार्म माता की भक्ति के लिए दिया। नगर में इस प्रकार का आयोजन कर आयोजको ने नवरात्र त्यौहार को और भी मनोरम बना दिया ।इसके पूर्व आयोजन स्थल पर विधायक श्री साव के पहुंचने पर समिति के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया।विधायक ने पूरे गरबा पंडाल का घूम घूम कर निरीक्षण कर उपस्थित लोगों से मुलाकात भी करते रहे और बच्चियों का उत्साहवर्धन भी किया।
विदित हो कि विधायक श्री साव ने पिछले वर्ष दशहरा मैदान पर राम रावण युद्ध के दौरान अपने संबोधन में इस मैदान पर अच्छे ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही थी,और उनके कहे अनुसार रंगीला रास गरबा नाइट में सभी समाज की महिलाएं बच्चियां अपना प्रदर्शन कर रही है। इस अवसर पर आलोक मिश्रा,पार्षद गेंदु साहू, चंद्रशेखर चक्रधारी,ठाकुर राम राजेश साहू विक्की सिंह ठाकुर भोला कवरे, साहू,जितेंद्र शर्मा,सत्यजीत शेंडे,विवेक यदु, जीतकुमार साव नरेंद्र ब्राह्मकर,पुनीत दास मानिकपुरी, रंगीला साहू, सोनू फटाक,हल्दर महाराज,हिरमत साहू,अमृत साहू सरिता ध्रुव,हिंद युवा श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के सभी आयोजक सदस्यों सहित भारी संख्या मे दर्शक उपस्थित थे
लेटेस्ट न्यूज़
कलेक्टर ने 10 वीं और 12वीं के टॉपर्स को लंच के लिये किया आमंत्रित,साथ बैठकर किया भोजन
|
भाटापारा सामान्य सभा बैठक,,,नगर विकास को लेकर महत्वपूर्ण फैसले एवं जनहित मुद्दों पर मंथन
|
शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
|
1 करोड़ की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन
|
भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम
|
“कार्यकर्ता स्वास्थ्य जांच शिविर
|
Users Today : 7
Total Users : 33766
Views Today : 11
Total views : 48272