
भाटापारा– कल दिनांक 06.01.2026 को शाम लगभग 04:00 बजे ग्राम धौराभाटा थाना भाटापारा ग्रामीण स्थित बंशी गोपाल वेयरहाउस में कार्यरत ग्राम बेलगहना जिला बिलासपुर निवासी महिला श्रमिक के 02 बच्चे वेयर हाउस अंदर खेल रहे थे, जिसमें उनके द्वारा चने की झल्ली से चना निकाला जा रहा था। इस दौरान चना का बोरा बच्चों के ऊपर गिर गया, जिससे दोनों बच्चे चने की बोरी में दब गए थे। आसपास कार्यरत अन्य लोगों द्वारा चने का बोरा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, जिसमें दोनों बच्चे बेहोश हो गए थे। तत्पश्चात दोनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा लाया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत दोनों बच्चों को मृत घोषित किया गया। डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चों का दम घुटने से मृत होना जाहिर किया गया है। दुर्घटना में लापरवाही के संबंध में पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्रवाई जारी है।
बच्चों के नाम
- प्रतिमा पटेल उम्र 6 साल
- अखिलेश पटेल उम्र 5 साल
Users Today : 1
Total Users : 34560
Views Today : 1
Total views : 49334