
कल दिनांक 05.03.2026 को रात्रि 10.45 बजे लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा के सामने आरोपी मनोज ध्रुव एवं अन्य 03 आरोपियों द्वारा मृतक गणेश झंझोटे का रास्ता रोककर, पुरानी बात को लेकर वाद विवाद करते हुए अपने पास रखे चाकू से हत्या करने के नियत से गणेश झंझोटे के शरीर में वारकर दिया गया, जिससे गणेश को गंभीर चोंटे आई। तत्पश्चात उसे इलाज के लिए तुरंत जीवन मल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा गणेश झंझोटे को मृत घोषित किया गया। थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 04 आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा जिसमें से एक आरोपी मनीष ध्रुव को तत्काल हिरासत में भी ले लिया गया है। प्रकरण में जांच एवं विवेचना कार्रवाई जारी है तथा मृतक गणेश झंझोटे की हत्या करने वाले आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। प्रकरण में प्राची करण राठौर उर्फ बिट्टू उम्र 27 वर्ष निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 93/2026 धारा 126(2),103(1),109(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। संपूर्ण प्रकरण के संबंध में जांच एवं विवेचना कार्यवाही पश्चात पृथक से जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
Users Today : 12
Total Users : 32868
Views Today : 15
Total views : 47054