
● आईपीएल क्रिकेट मैंचों पर आनलाईन सट्टा संचालित करने वाले अंतराज्यीय संगठित गिरोह का किया गया पर्दाफाश
● पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के 16 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
● आरोपियों द्वारा RUVIBET पैनल आईडी के माध्यम से Branch -08 Branch -27 Branch -35 लिंक के माध्यम से किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन
● जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट संचालन का भंडाफोड़ करते हुए 16 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
● आरोपियों द्वारा सोलन हिमाचल प्रदेश में किराये के मकान से संपूर्ण क्रिकेट ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का किया जा रहा था संचालन
● थाना भाटापारा शहर पुलिस की प्रभावी एवं मजबूत सूचना तंत्र से अंतराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह को पकडऩे में मिली सफलता
● सर्वप्रथम आरोपी अजय बतरा को रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा का हिसाब किताब करते हुए रंगे हाथों किया गया था गिरफ्तार
● आरोपी अजय बतरा से जप्त किए गए मोबाइल का तकनीकी विश्लेषण एवं उसमें मौजूद तकनीकी साक्ष्यों से अंतराज्यीय क्रिकेट सट्टा गिरोह तक पहुंचने में मिली कामयाबी
● आरोपियों से 07 लैपटॉप, 02 आईपैड, 48 मोबाइल सहित भारी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, 09 ATM और 02 बैंक खाता जप्त किया गया है
● कुल मूल्य लगभग 50 लाख से अधिक मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स किये गये जप्त
दिनांक 04.04.2026 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास में मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले एक आरोपी सटोरिया अजय बतरा को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान आरोपी से 01 मोबाइल, नगदी रकम ₹5780 एवं मोबाइल पर आईपीएल मैचों में लगाया हुआ ऑनलाइन सट्टा का स्क्रीनशॉट जप्त किया गया। आरोपी सटोरिया के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत अपराध क्र. 121/2026 पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में तकनीकी टीम द्वारा आरोपी से जप्त किये गये मोबाइल का तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिसमें यह पाया गया कि आरोपी अजय बत्रा RUVIBET नामक पैनल आईडी के माध्यम से क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहा था। साथ ही यह भी पता चला कि इस पैनल आईडी के माध्यम से हिमांचल प्रदेश में बैठकर एक बहुत बड़े गिरोह द्वारा क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है।
विवेचना क्रम में प्रकरण में धारा 314,317(4),317(2),111 बीएनएस 66सी, एवं 66डी आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई। प्रकरण में मिले पर्याप्त एवं ठोस सबूत के आधार पर संपूर्ण गिरोह का पर्दाफाश करने एवं इस ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाला गिरोह को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा एवं एसडीओपी भाटापारा को दिशा निर्देश प्रदान किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना भाटापारा शहर की टीम द्वारा प्रकरण में जप्त मोबाइल, उपलब्ध तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर ग्राम परवानू जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में कैंप कर आरोपियों के ठिकाने के संबंध में पर्याप्त सबूत इकट्ठा कर एक मकान में दबिश दिया गया।
मकान के अंदर प्रवेश करते ही पुलिस ने पाया कि आरोपियों द्वारा एक सांथ आईपैड, लैपटॉप, मोबाइल आदि विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से एवं पेशेवर तरीके से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा मौके से 16 आरोपियों को क्रिकेट सट्टा का संचालन करते हुए रंगे हाथों मौके से हिरासत में लिया गया तथा आरोपियों से 07 लैपटॉप, 02 आईपैड, 48 मोबाइल सहित भारी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, 09 ATM और 02 बैंक खाता जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा संपूर्ण भारत में ऑनलाइन क्रिकेट का जाल फैलाया गया था तथा RUVIBET पैनल आईडी के माध्यम से Branch -08 Branch -27 Branch -35 लिंक पर आईडी बनवाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा था, इस ग्राम परवानू जिला सोलन हिमांचल प्रदेश से किराए के मकान से संचालित किया जा रहा था। कि प्रकरण में सभी आरोपियों को आज दिनांक 10.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
- अंकित राज पिता अविनाश कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी हाउस न० 39, गली न० 16 मॉडल टाउन हिसार थाना अर्बन स्टेट जिला हिसार हरियाणा
- सदाम हुसैन पिता हिदायत तुला उम्र 25 वर्ष निवासी महामाया पारा नहर रोड अम्बिकापुर थाना कोतवाली जिला सरगुजा छ.ग.
- लवप्रित सिंह पिता श्री सुरजीत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी गाय सानीपुर ताडा थाना जुलका जिला पटियाला पंजाब
- अजिबुल रहमान पिता श्री मेहबूब खान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेगनी थाना पटना जिला बैकुंठपुर छ.ग.
- अनिकेत त्यागी पिता पंकज त्यागी उम्र 28 वर्षनिवासी ग्राम चंदपुरा थाना एंचोड़ा जिला संभल उत्तरप्रदेश
- दीपक उर्फ दीपू चौहान पिता अजय सिंह चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मंडिया थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश
- रमन कुमार पिता श्री तरसेम लाल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम उपरली पठानकोट थाना डिविजन नम्बर-01 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)
- मुकेश सोनी पिता श्री तुलसीराम सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी पीपरा अदायी गौरा चौकी थाना खोड़ारे जिला गौड़ा उत्तरप्रदेश
- राकेश कुमार पिता श्री सरदारी लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम एंव थाना नारोट जैमल सिंह जिला पठानकोट पंजाब
- मनु पिता श्री दर्शन कुमार उम्र 24वर्ष निवासी ममुन थाना डिविजन न० 4 पठानकोट जिला (पंजाब)
- करणदीप सिंह पिता स्व० प्रगटसिंह उम्र 29 वर्ष निवासी लहरागागा थाना लहरागागा जिला संगरूर (पंजाब)
- दीपक कुमार पौडेल पिता श्री जीत बहादुर पौडेल उम्र 27 वर्ष निवासी दमक वार्ड कमांक -07 थाना संसारी जिला तरहरा (नेपाल)
- रितिक कुमार पिता श्री मंगल दास उम्र 24 वर्ष निवासी दतियाल थाना नरोड़ जैमल सिंह जिला पठानकोट (पंजाब)
- राहुल सरमाल पिता श्री जोगिन्द्र पाल उम्र 28 वर्ष निवासी सराय मोहल्ला गुरुद्वारा के पास पठानकोट थाना डिविजन न० 2 पठानकोट जिला पठानकोट
- शिवम पिता श्री पुरुषोतम लाल उम्र 30 निवासी सराई मोहल्ला थाना डिविजन न० 1 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)
- गुलशन कुमार पिता श्री प्रवीण कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अंतौर थाना नरोट जैमलसिग जिला पठानकोट (पंजाब)
Users Today : 2
Total Users : 33329
Views Today : 4
Total views : 47677