
भाटापारा: नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में शहर के विकास और सौंदर्यीकरण की कड़ी में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड स्थित पटपर तालाब के कायाकल्प हेतु लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों का भव्य भूमिपूजन भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष मोहन बांधे, ओमप्रकाश रात्रे, उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया और सभापति बाल गोविंद पटेल इन सभी अतिथियों द्वारा विधि-विधान से पटपर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
प्रमुख घोषणाएँ एवं जनहित के निर्णय
कार्यक्रम के दौरान सभापति श्री कुंजराम कोसले, पार्षद लक्ष्मीकांत टंडन एवं स्थानीय नागरिकों ने पटपर में नियमित जल आपूर्ति तथा सतनामी समाज व हिंदू समाज मुक्तिधाम में शेड निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी।
मुक्तिधाम हेतु राशि स्वीकृत: जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा ने सतनामी समाज मुक्तिधाम एवं हिंदू समाज मुक्तिधाम में शेड निर्माण हेतु अपनी अध्यक्ष निधि से तत्काल 5-5 लाख रुपये (कुल 10 लाख) प्रदान करने की घोषणा की।
रेलवे अंडरब्रिज का होगा कायाकल्प: शहरवासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया गया कि रेलवे अंडरब्रिज में बीटी (डामरीकरण) एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु राशि स्वीकृत हो चुकी है। वर्तमान में इसकी टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है, जिससे जल्द ही आवागमन सुगम और सुंदर होगा।
नहर पाथवे निर्माण: पटपर नहर के दोनों किनारों पर आधुनिक पाथवे निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है।
स्वच्छता की नई सौगात:नगर की सफाई व्यवस्था को हाई-टेक बनाने हेतु सफाई स्वीपिंग मशीन का भी विधिवत लोकार्पण किया गया।
अध्यक्ष का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट‘
संबोधन के दौरान अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि पटपर तालाब का संरक्षण और सौंदर्यीकरण उनके ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना का उद्देश्य न केवल जल संरक्षण है, बल्कि शहरवासियों को एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना भी है।
अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का संदेश:
“भाटापारा का समग्र विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पटपर तालाब को एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, अंडरब्रिज और मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर हम भाटापारा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए नगर सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव भाजपा प्रदेश सदस्य राकेश तिवारी नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल मांनीष मिश्रा कुंजराम कोशले,संतीश तलरेजा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष महाबल बघेल पार्षदगण बंटी टंडन नंदू वैष्णव भुवन सिंह ठाकुर ठाकुर राम साहू नरेंद्र यदु उमाशंकर वर्मा मोंटू ध्रुव गोवेर्धन डहरिया प्रकाश ठाकुर दशरथ साहू कीर्तन जायसवाल मांनीष पंजवानी संतीश साहू राजेश साहू संजय बंजारे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे, मोहन बांधे,पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य अविनाश शर्मा धनेश माधवानी, आशीष टोडर सजीवन साव, मनीराम साहू दुकलिन ध्रुव फिरतु साहू, बलिराम जांगड़े, साधराम, प्रदीप बंजारे,दुकलहिंन ध्रुव,हरि ध्रुव, घशी ध्रुव,पुरुषोत्तम यदु, बिल्ला, अशोक साहू, सुनील तिवारी, आयशा खान, मीना सोनी, नीरा साहू,आनंद साहू, दीपक जांगड़े, सुरेश यदु, उत्तम साहू, शिव साहू,चंद्रकला साय, अंजनी जायसवाल, तनुज घृतलहरे, सुरेश यदु,
सुरेंद्र डागोर पीयूष साहू
जितेंद्र जांगड़े, रागयेन्द्र लहरे, खिलावन साहू, झड़ी राम, खेलन, बंजारे, जयत गहरे, सावित्री साहू, पदमा साहू, दुखु साहू, पुरुषोत्तम महिलांगे, उत्तम बघेल, शिव साहू, शैलेश पांडेय, मोहित ध्रुव, चुम्मन ध्रुव, मनहरण पाल, अश्वनी ध्रुव,
राज् टंडन , किशन जांगड़े बलिराम जांगड़े एवं वार्डवासी मौजूद रहे।