
भाटापारा। श्रमजीवी पत्रकार संघ, भाटापारा द्वारा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन 2026 का आयोजन माहेश्वरी भवन, मारवाड़ी कुआँ के पास, भाटापारा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के बीच संवाद, समन्वय एवं पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित चुनौतियों और अवसरों पर सार्थक चर्चा करना रहा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाटापारा विधायक इन्द्र साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तारेश साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

द्वितीय सत्र में सदस्य प्रथम, चतुर्थ एवं पंचम विधानसभा शिवरतन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत भाटापारा की अध्यक्षता सविता प्रदीप अनंत ने की।सम्मेलन में वक्ता के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया विशेषज्ञ डॉ. विशेष ठाकरे, उज्ज्वल दीपक, डॉ. अनिल द्विवेदी तथा देवेश तिवारी ने पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, मीडिया की विश्वसनीयता, डिजिटल पत्रकारिता और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Users Today : 31
Total Users : 34612
Views Today : 52
Total views : 49411