
भाटापारा। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाटापारा विधानसभा में कांग्रेसजनों द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
श्री प्रतापगढ़ी बिलासपुर में आयोजित “छात्रों की गूंज” छात्र संवाद कार्यक्रम में सहभागिता हेतु जाते समय भाटापारा विधानसभा से गुजरते वक्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक इन्द्र साव, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जसकरण राणा सहित प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने श्री प्रतापगढ़ी का अभिनंदन करते हुए छात्र हित, सामाजिक समरसता एवं संगठन की मजबूती के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।
Users Today : 1
Total Users : 34483
Views Today : 1
Total views : 49238