RECENT POSTS

स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण का खेल–भाजपा ने जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष को पद से हटाया

Picture of Harun Raza

Harun Raza

भाटापारा:–छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वास्थ्य विभाग का फर्जी स्थानांतरण आदेश (Fake Transfer Order) तैयार करने और उसे वास्तविक रूप में प्रस्तुत करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अनुशासनहीनता और इस गंभीर कृत्य में संलिप्तता पाए जाने पर अपने जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनिराम पटेल को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए पद से हटा दिया है।

 


​प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में एक ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी (आरएचओ) और अन्य से जुड़े स्थानांतरण मामलों में कथित तौर पर फर्जी आदेश तैयार किए गए थे।

आरोप है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर यह पूरा खेल किया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा के दोनों पदाधिकारियों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष पुनिराम पटेल के अलावा रवि कुमार सेन और ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन शामिल हैं।

​पार्टी स्तर पर कड़ी कार्रवाई
​मामले के तूल पकड़ने और पार्टी नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने इस पूरी घटना पर त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कृत्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और संगठन की छवि धूमिल करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group