RECENT POSTS

5.61 करोड़ की सौगात: भूमिपूजन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा नेता शिवरतन  हुए शामिल

Picture of Harun Raza

Harun Raza

भाटापारा-विकास कार्यों को नई गति और जनकल्याण को नया संबल देते हुए बुधवार को नगर के अम्बेडकर चौक, रविदास वार्ड में भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री आवास प्रमाण-पत्र व चाबी वितरण कार्यक्रम रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की।
वार्डो की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए कुल 561.06 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसमें इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक पाइप लाइन विस्तार एवं इंटरकनेक्शन कार्य हेतु 408.81 लाख रुपये और नवीन ओवरहेड पानी टंकी निर्माण हेतु 152.25 लाख रुपये की लागत शामिल है। इस परियोजना से रविदास वार्ड सहित आसपास के वार्डों की पेयजल समस्या दूर होगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान की चाबी और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर घर तक शुद्ध पेयजल और हर गरीब को पक्की छत मिले। आज भाटापारा में 5.61 करोड़ का यह भूमिपूजन उसी गारंटी को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। डबल इंजन की सरकार में भाटापारा के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आने वाले समय में भाटापारा को एक व्यवस्थित नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापारा नगर में जो विकास कार्य पूर्व में रुक गए थे, उन्हें अब तेजी से पूरा किया जा रहा है। नगर के प्रत्येक वार्ड में छोटे से लेकर बड़े कार्यों का सतत भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। पेयजल की इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से आसपास के वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य भाटापारा को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना है। रविदास वार्ड में पानी टंकी और पाइप लाइन का कार्य हमारी प्राथमिकता में था। आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा रही है और कार्य धरातल पर उतर रहे हैं। नगर में रोड, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ चौक सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य जो शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाएंगे, वे सभी या तो स्वीकृत होकर प्रगति पर हैं या नवीन स्वीकृति हेतु अग्रेषित हैं। हम अपने शहर को एक अलग पहचान देने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
कार्यक्रम में राकेश तिवारी, आनंद यादव, दिलीप छाबड़िया, ओम प्रकाश रात्रे, केजूराम बघेल, मनिंदर गुबर, महाबल बघेल, नगर पालिका सभापति गोविन्द पटेल, मनीष मिश्रा, सीता अशोक साहू, दीपा दशरथ साहू, सतीश तलरेजा, कुंजराम कौशले, रविदास वार्ड पार्षद सीमा ध्रुव बंजारे नंद किशोर वैष्णव सुनील यदु योगेश अनंत सहित पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group