भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ ही सिद्धार्थ शंभू को राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा राज्य का भी प्रभार सौंपा गया है। पार्टी के इस कदम को छत्तीसगढ़ में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी रणनीतियों को मजबूती देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को भी मिली दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी
इस बार केंद्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेताओं को भी अन्य राज्यों में महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारियां सौंपी हैं:
गोमती साय (पत्थलगांव विधायक) – इन्हें गुजरात राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है।
सौरभ सिंह (अकलतरा के पूर्व विधायक) – इन्हें झारखंड राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बीजेपी की नई नियुक्ति से जुड़ीसंगठन को धार: प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार है और किरण सिंहदेव के हाथों में संगठन की कमान है। ऐसे में स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू की नई नियुक्ति से जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन को और अधिक सक्रिय करने में मदद मिलेगी।
