दुर्ग, छत्तीसगढ़। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक माननीय इमरान चौधरी जी के छत्तीसगढ़ के प्रथम आगमन पर दुर्ग जिले में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक खालिक रिज़वी जी(पार्षद) एवं बड़ी संख्या में जिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रांत संयोजक अफजल खान जी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में युवाओं को शिक्षा एवं संस्कार के माध्यम से समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, संगठन के विचारों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय संयोजक इमरान चौधरी जी का स्वागत करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज में एकता, भाईचारे तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम ने प्रदेश में छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और युवाओं के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।