
आज दिनांक 06.11.2026 को प्रातः बलौदाबाजार नगर में जैन मंदिर के पास एक घर में साफ सफाई करते वक्त लोहे के पाइप में करेंट प्रवाहित होने के कारण करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति चिपक गया था। हड़बड़ाहट में उक्त व्यक्ति को छुड़ाने के चक्कर में और कई लोग करेंट की चपेट में आ गए है। सभी को तत्काल जिला अस्पताल बलौदाबाजार रवाना किया गया है। करेंट की चपेट से आए सभी लोग अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गए है।
घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी, वास्तविक कारण, घायल आदि के नाम विवरण पृथक से प्रेषित की जाती है।
घटना में अभी तक की जानकारी में दो लोगों की मृत्यु हो चुके हैं तथा एक गंभीर रूप से घायल है
1.मृतक राकेश गुप्ता पिता पुरुषोत्तम लाल गुप्ता 45वर्ष
2.मृतक ओम गुप्ता पिता राकेश गुप्ता 24वर्ष
घायल- वर्षा गुप्ता पति राकेश गुप्ता 45 वर्ष ईलाज चल रहा है