RECENT POSTS

चाकू बाजी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Harun Raza

Harun Raza


● गिरफ्तार आरोपियों में विधि से संघर्षरत एक बालक भी है शामिल
● भाटापारा शहर में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले विधि से संघर्षरत बालक सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
● घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त; प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से पता तलाश जारी

​पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अपराधियों और चाकूबाजी जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भाटापारा शहर क्षेत्र अंतर्गत रायपुर से काम करके लौट रहे एक युवक पर शराब के लिए पैसे मांगने और न देने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण:– ​प्रार्थी पंकज कुमार सेन (पिता धर्मेश सेन, उम्र 27 वर्ष, निवासी- सिद्ध बाबा धौराभाठा द्वारा थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 02.11.2026 की रात्रि लगभग 22:00 बजे वह रायपुर से काम करके ट्रेन से भाटापारा लौटा और अपनी मोटर सायकल (क्रमांक CG-22-AH-2368) से अपने घर धौराभाठा जा रहा था। ​जब प्रार्थी भाटापारा के रेलवे माल धक्का के पास पहुंचा, तभी आरोपियों ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब प्रार्थी ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने एक राय होकर माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी की हत्या करने की नीयत से उसके सीने, दाहिने बगल, पीठ और पैर के घुटने पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:– प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 341/2026, धारा 296,351(2),119(1), 109(1),3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित सुरागकशी करते हुए नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त पाए जाने पर 02 वयस्क आरोपियों तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के ऊपर चाकू से गंभीर वार करना स्वीकार किया गया। समस्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रकरण विवेचना में है।

 

आरोपियों के नाम

  1. राहुल जांगड़े (पिता स्व. आकाश, उम्र 18 वर्ष, निवासी- मेहता नगर, भाटापारा
  2. रंजीत कोसले (पिता राम कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी- पंडित दीनदयाल वार्ड, भाटापारा
  3. विधि से संघर्षरत 01 बालक
    ​

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group