बिजीपी समर्पित शशिकला मोहन यादव नारायणपुर क्षेत्र क्रमांक 18 से निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित…

लैलूंगा। क्षेत्र क्रमांक 18 से श्रीमती शशिकला मोहन यादव को निर्विरोध जनपद सदस्य चुने जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके निर्विरोध निर्वाचन को जनता का अपार समर्थन और विश्वास माना जा रहा है।
निर्विरोध निर्वाचन मे भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल और युवा भाजपा नेता कृष्णा यादव ने विशेष भूमिका निभाई।निर्विरोध निर्वाचित होने पर समर्थकों ने खुशी जाहिर की। स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती यादव को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
शशिकला मोहन यादव के पति, मोहन यादव, क्षेत्र में जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वे जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनका कहना है कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है, और वे हमेशा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।
निर्विरोध निर्वाचन को जनता की एकजुटता और विश्वास की मिसाल मानते हुए श्रीमती शशिकला मोहन यादव ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगी और विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगी।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और लोग आशान्वित हैं कि शशिकला मोहन यादव अपने पद पर रहकर समाजहित में बेहतरीन कार्य करेंगी।

EDITOR – EXPOSE36LIVE
MO.NO.6267583973