🖊️रिपोर्ट तेज साहू लैलूंगा….
लैलूंगा नगर अध्यक्ष पद के लिए कपिल सिंघानिया की रैली में जुटी भीड़, वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद….





लैलूंगा।नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कपिल सिंघानिया के समर्थन में भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, अरुण धर दीवान और भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों सहित कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति रही।
सभा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। रैली के दौरान वक्ताओं ने कपिल सिंघानिया के नेतृत्व को मजबूत बताते हुए नगर के विकास के लिए उनके विजन की सराहना की। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कपिल सिंघानिया नगर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखते हैं और पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
सभा में उपस्थित जनता ने जोश और उत्साह के साथ समर्थन व्यक्त किया। कपिल सिंघानिया ने सभी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों को धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे। रैली के सफल आयोजन ने नगर के राजनीतिक माहौल को और भी गरम कर दिया है।

EDITOR – EXPOSE36LIVE
MO.NO.6267583973