लैलूंगा में महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ किया वट सावित्री व्रत का पूजन….


लैलूंगा।रायगढ़ ज़िले के लैलूंगा क्षेत्र में वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट वृक्ष की पूजा की। शनिवार को तड़के से ही महिलाएं सज-धजकर पूजा स्थलों पर एकत्रित हुईं और पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखा।
लैलूंगा नगर सहित आस-पास के गांवों में भी वट वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा कर महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी। पूजा के दौरान व्रती महिलाओं ने लाल चूड़ी, सिंदूर, फल और पूजा सामग्री अर्पित की।
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यह पर्व नारी शक्ति, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। लैलूंगा में इस अवसर पर भक्तिपूर्ण वातावरण बना रहा और पूजा-अर्चना के साथ दिन भर व्रतधारी महिलाएं धर्म-कर्म में लीन रहीं।

EDITOR – EXPOSE36LIVE
MO.NO.6267583973