बलौदाबाजार, 28 अगस्त 2025/जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त 2025 तक खेल गतिविधियों,सांसद खेल महोत्सव, स्कूल व कॉलेजों में खेल से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित इनडोर गेम्स की प्रतियोगिताएं एवं “Sundays on Cycle” कार्यक्रम के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 को खेल गतिविधियों के अंतर्गत जिले के खिलाड़ियों के मध्य एथलेटिक्स (100 मी. दौड़, लम्बी कूद), फुटबॉल एवं बैडमिंटन, खेल से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित इनडोर गेम्स की प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यकमों में सहभागिता हेतु भारत सरकार की वेबसाईट https://fitindia.gov.in/national-sports-day-2025 में पंजीयन कर ऑनलाईन वेबसाईट से प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।उक्त आयोजन में खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाडी, जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों, खेल में रूचि रखने वाले विद्यार्थी, खिलाडी भाग ले सकते है।
लेटेस्ट न्यूज़
भाटापारा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का भव्य स्वागत
|
भाटापारा में नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने दिलाई शपथ
|
जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
|
भाटापारा शहर मे जुआ के खिलाफ रेड कार्यवाही
|
सी.सी. रोड टॉप निर्माण से सूदढ़ होगी आधारभूत अधोसंरचना, नागरिकों को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ
|
10 लाख रुपये की लागत से रोड टॉप निर्माण कार्य का भूमिपूजन
|
Users Today : 1
Total Users : 34560
Views Today : 1
Total views : 49334