भाटापारा–प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को जीएसटी स्लैब में बदलाव की घोषणा की गई थी जिसके तहत 22 सितंबर को जीएसटी स्लैब में लिए गए परिवर्तन के निर्णय का प्रभाव देखने को मिलेगा।।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष आशीष जायसवाल ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जीएसटी स्लैब में हुए परिवर्तन का लाभ न केवल व्यापारियों को बल्कि आम जनता को भी प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा।। लगभग 175 से अधिक दैनंदनी उपभोग की वस्तुओं के मूल्य में कमी आएगी,पहले बार आम जनता के उपयोग की आवश्यक वस्तुओं जैसे गंभीर बीमारियों से संबंधित दवाएं बच्चों की शिक्षण सामग्री आदि को जीएसटी मुक्त कर दिया गया है ।।
नए संशोधनों के पश्चात 12% और 28% जीएसटी स्लैब समाप्त हो जाएगा और केवल 5% और 18% के अंतर्गत समस्त उत्पाद आएंगे।। तंबाकू और विलासिता की वस्तुओं में सीधे 40% का स्लैब प्रभावी रहेगा ,वही ं स्वास्थ्य की ओर जागरूकता फैलाने के दृष्टिकोण से व्यक्तिगत हेल्थ केयर में भी छूट प्रदान की गई है।।
देश के व्यापारिक संगठनों द्वारा समय-समय पर जीएसटी काउंसिल को लगातार परामर्श दिया जा रहा था जिसके फलस्वरुप देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के निर्देश पर जीएसटी स्लैब में परिवर्तन कर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है ।।अक्टूबर माह में देश के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली में बड़े स्तर पर व्यापारियों द्वारा उत्पाद की खरीदी बिक्री की जाती है इसी तरह फुटकर दुकानदारों से आम जनता व किसानो द्वारा बड़ी मात्रा में क्रय विक्रय किया जाता है ऐसी स्थिति में जीएसटी स्लैब में हुए परिवर्तन का प्रभाव 22 सितंबर से दिखाई देने लगेगा और जिसका प्रत्यक्ष लाभ दीपावली के पूर्व व्यापारियों,किसानों एवं आम जनता को मिलेगा ।।
लेटेस्ट न्यूज़
तीज महोत्सव मनाया गया
|
चार मामलों में कार्रवाई की मांग पर थाने में डटे-भाटापारा विधायक
|
बीजेपी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा तेज
|
5.61 करोड़ की सौगात: भूमिपूजन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा नेता शिवरतन हुए शामिल
|
स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण का खेल–भाजपा ने जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष को पद से हटाया
|
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच – छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ प्रांतीय बैठक हेतु महत्वपूर्ण सूचना एवं आमंत्रण
|