भाटापारा क्षेत्र को धर्म नगरी और व्यापार नगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन कुछ समय से क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार ने युवा पीढ़ी विशेष कर बच्चों को तीव्र गति से प्रभावित करना शुरू कर दिया है‼️ नशा और अपराध पहले भी होते आ रहे हैं लेकिन अब यह 18 वर्ष कम उम्र के बच्चों तक फैल चुका है ..इसे रोकना होगा... और यह प्रयास केवल शासन प्रशासन के भरोसे संभव नहीं है.. नगर की प्रत्येक संस्था प्रत्येक समाज और प्रत्येक वर्ग को आगे आकर शासन प्रशासन के साथ मिलकर जन जागरण किये जाने की आवश्यकता है और इसकी शुरुआत सोमवार से जिले की sp "श्रीमति भावना गुप्ता" जी की उपस्थिति में की जा रही है ... सभी के सहयोग और
समन्वय के साथ हमारी युवा पीढ़ी को बचाने एक छोटा सा प्रयास …
“सभी समाज प्रमुख…संस्था प्रमुख..पत्रकार साथीयो की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय”
समय:– शाम 4:00 बजे सोमवार
स्थान;– नगर भवन भाटापारा