भाटापारा :–नगर भाटापारा की होनहार बेटी कु. श्रेया वर्मा ने अपनी मेधा और लगन से पूरे प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CSIR-UGC-NET (असिस्टेंट प्रोफेसर एवं जूनियर रिसर्च फेलोशिप) परीक्षा जून 2025 में श्रेया ने लाइफ साइंस विषय में 99 परसेंटाइल हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर (अनारक्षित वर्ग) में 17वां स्थान प्राप्त किया,,,
यह उपलब्धि न केवल भाटापारा नगर बल्कि संपूर्ण जिला बलौदाबाजार और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का क्षण है,,,
शिक्षा यात्रा,,
16 नवंबर 1998 को जन्मी श्रेया वर्मा, सेवा निवृत प्रधान पाठक स्व. श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा एवं शिक्षिका स्व. श्रीमती उषा वर्मा की पोती, तथा शिक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं श्रीमती अंजली वर्मा की सुपुत्री हैं,,
प्रारंभिक शिक्षा : वेन्डी पब्लिक स्कूल एवं मार्डन इंग्लिश मिडियम स्कूल, भाटापारा
हाईस्कूल (CBSE) : 9 CGPA
हायर सेकेंडरी (CBSE, अम्बुजा विद्यापीठ, खान) : 88.4%
स्नातक : B.Sc. बायोटेक्नोलॉजी, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर (80%)
IIT-JAM (BT) : अखिल भारतीय स्तर पर 117वीं रैंक
स्नातकोत्तर : M.Sc. लाइफ साइंस, NIT राउरकेला (8.4 CGPA)
वर्तमान में कु. श्रेया वर्मा वरिष्ठ व्याख्याता के रूप में एम.के. जैन कोचिंग, उदयपुर (राजस्थान) में पदस्थ हैं तथा NEET-JEE के विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखा रही हैं।
परिवार का उत्साह,,,
इस शानदार सफलता पर श्रेया के माता-पिता, भाई ओम वर्मा, बुआ-फूफा, नानी, मामा-मामी, मौसी-मौसा, चाचा-चाची सहित पूरे परिवार ने अपार हर्ष व्यक्त किया। परिवार ने श्रेया के सभी गुरुजनों एवं आशीर्वाद देने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता जताई है।
श्रेया वर्मा की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि मेहनत, अनुशासन और सपनों को पूरा करने की लगन से हर लक्ष्य संभव है,,,
Users Today : 2
Total Users : 32214
Views Today : 2
Total views : 46111