भाटापारा-विगत दिनों नगर पालिका प्रशासन द्वारा अधिकारियों व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई.. उक्त बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा साथ ही दुर्गा समितियां की बैठक बुलवाकर मूर्ति विसर्जन में एकरूपता लाने का प्रयास किया जाएगा।।
इसी तरह एसडीएम श्री अभिषेक गुप्ता व sdop श्री तारक साहू की उपस्थिति में समाज प्रमुखों और मीडिया पत्रकारों के समक्ष मूर्ति विसर्जन की एकरुपता व बच्चों में बढ़ते नशे को रोकने के संदर्भ में चर्चा व सहमति बनी थी लेकिन दुर्भाग्य वश आज पर्यंत तक स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की सार्थक पहल नहीं की गई…
व्यवस्था की चाह में जागरूक नागरिक आगे… प्रशासन पीछे
आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि त्योहारो के पूर्व शांति समिति की बैठक में प्रबुद्ध जनों की सलाह नहीं ली गई हो..??नगर का बुद्धिजीवी वर्ग प्रशासन के पास जाकर नगर की व्यवस्था को बनाये रखनर पहल कर रहा है क्या स्थानीय प्रशासन नगर में समुचित व्यवस्था नहीं चाहता ?? कल किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसके लिए जवाबदार कौन होगा ??