
भाटापारा- ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के पत्रकारों ने सामूहिक रूप से जिला अध्यक्ष जुगल किशोर तिवारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
पत्रकारों ने कहा कि वे संघ की वर्तमान कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। इसी कारण सभी ने मिलकर इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
इस सामूहिक इस्तीफे के बाद संघ की गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में संगठन इस स्थिति से कैसे उबरता है। इस्तीफा देने वाले में मुख्य रुप से राजकुमार मल, विनोद शर्मा, आयशा खान, समीम खान, वीरेंद्र उपाध्याय, मो हारून, माखन साहू, शत्रुध्न लाल सोनवानी, शत्रुध्न साहू एवं अन्य पत्रकारों ने सदस्यता छोड़ी।