RECENT POSTS

त्रेता में अवतरित भगवान राम का जीवन मूल्य आज के समय की आवश्यकता है

Picture of Harun Raza

Harun Raza

 

भाटापारा:-:- आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के 106वें वर्ष के रामलीला मंचन में नवें दिवस पर अहिरावण वध एवं देवी लीला कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए..
इस दौरान शिवरतन शर्मा ने सभी को शारदीय नवरात्रि की महानवमी एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामलीला का मंचन हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है, ये केवल धार्मिक कथा का मंचन नहीं है, बल्कि संपूर्ण जीवन का दर्शन है।
शर्मा ने कहा कि रामलीला के प्रत्येक पात्र में एक संदेश छिपा है और प्रत्येक प्रसंग हमें बताता है कि असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की सदैव विजय होती है। जब हमारे बच्चे और युवा रामलीला देखते हैं, तो वे धर्म, त्याग, सत्य, कर्तव्य और मर्यादा जैसे सनातन मूल्यों को आत्मसात करते हैं।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री राम का आदर्श जीवन हमें ये सिखाता है कि जीवन में कितनी भी विपरीत परिस्थितियां क्यों न हों, हमें अपने सिद्धांतों और वचनों का पालन करना चाहिए।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा की त्रेता में अवतरित भगवान राम का जीवन मूल्य आज के समय की आवश्यकता है। भगवान राम का आदर्श भारत के सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करता है। बगैर किसी सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विषमताओं के प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण करना ही भगवान राम के जीवन का संदेश है..
शिवरतन शर्मा ने नाटक मंडली के सभी पदाधिकारियों एवं सभी कलाकारों से भेंट कर शानदार मंचन करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील यदु, पार्षद श्रेणीक गोलछा, पार्षद नंदकिशोर वैष्णव सहित नगर के गणमान्य जन बड़ी वृहद संख्या में उपस्थित थे..

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group