
भाटापारा से हारून रजा की रिपोर्ट
भाटापारा–रविवार को जमात खाना मे मुस्लिम समाज की बैठक हुई।
बैठक मे हटरी बाजार में मवेशी (बछडा) पर चाकू से चोंट पहुंचाने वाले आरोपी के परिवार को सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की
समाज के लोग किसी भी सुख-दुख के आयोजन में परिवार से कोई संबंध नहीं रखेंगे.
समाज ने ऐसी मानसिकता रखने वाले ईमरान कुरेशी पिता तूराब कुरैशी
के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो.मुस्लिम समाज ने कहा कि हम सब इसकी निंदा करते हैं. इस हरकत से समाज दुखी व शर्मिंदा है. इस हरकत के चलते सामूहिक बहिष्कार करने का बड़ा फैसला लिया गया है. हम प्रशासन से चाहते हैं कि इसकी गहराई से जांच हो. क्या यह उसके मन की उपज है या इसके पीछे कोई काम कर रहा है. तो कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

Users Today : 0
Total Users : 33061
Views Today :
Total views : 47329