RECENT POSTS

सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ

Picture of Harun Raza

Harun Raza

भाटापारा से हारून रजा की रिपोर्ट

भाटापारा नगर के वार्ड क्रमांक 19 में बब्बू होटल से छाबड़ा जी के घर तक बनने वाले 6.28 लाख रुपये की लागत वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सी.सी. रोड निर्माण का यह कार्य वार्ड में बेहतर आवागमन, स्वच्छता और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क निर्माण पूर्ण होने पर नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात का लाभ प्राप्त होगा।

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता थी और इसके पूर्ण होने पर वार्डवासियों को अत्यंत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं को व्यापक रूप से बेहतर बनाने के लिए नगर में कई कार्य नियोजित हैं, और जनता के सहयोग से ये सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा और सहज आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस सड़क निर्माण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि विकास के हर कदम के पीछे क्षेत्रवासियों का विश्वास, सहयोग और सहभागिता ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाटापारा के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

नगर क्षेत्र में आवश्यकतानुसार बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए अन्य कार्य भी चरणबद्ध रूप से किए जा रहे हैं, जिससे भाटापारा शहर को और अधिक विकसित तथा सुविधायुक्त बनाया जा सके।
इस अवसर पर सभापति गोविन्द पटेल जी, पार्षद उमाशंकर वर्मा जी, पार्षद भुवन ठाकुर जी,  बब्बू मंधान जी दशरथ साहू जी, कीर्तन जायसवाल जी,  मनीष पंजवानी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता  राकेश तिवारी जी,मनिंदर सिंह गुम्बर जी, महाबल बघेल जी, टिक्कू नायडू जी,आयशा खान जी, श्रीमती अंजनी जायसवाल, भागसिंह सलूजा जी, धनुष छाबड़ा जी,मनमीत सलूजा जी संजय चौहान जी,रवि वर्मा जी,शुभम राजपूत,मोहम्मद हारून , मनोज कामरी, रोशन बंजारे ,बंशीलाल नेताम, लालू मानिकपुरी,हरमिंदर सलूजा जी सहित नगर के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे !!

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group