भाटापारा :- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से भाटापारा विधानसभा लगातार विकास की सौगातें पा रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के सतत प्रयासों से क्षेत्र के सड़क निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग से 07 करोड़ 68 लाख 78 हजार रुपए की तीन मार्गो के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिसमे मर्राकोना-संजारी- नवागांव लम्बाई 03 किलोमीटर पुल पुलिया सहित 03 करोड़ 51 लाख 18 हजार रुपये,, दरचूरा- हथबंद मार्ग 03.50 किलोमीटर डामर मजबूतीकरण निर्माण कार्य 02 करोड़ 36 लाख 63 हजार रूपये एवं मुख्य मार्ग से पौसरी पहुंच मार्ग 01.65 किलोमीटर 01 करोड़ 80 लाख 97 हजार रूपये स्वीकृत हुए हैं। इससे पूर्व भी भाटापारा विधानसभा को विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोडो रूपये की स्वीकृति मिली हैं,जिसका कार्य प्रगति पर हैं..
शिवरतन शर्मा ने उक्त स्वीकृति पर कहा कि यह कार्य सिर्फ सड़के नहीं, बल्कि जन-जन के जीवन को सरल और समृद्ध बनाने का संकल्प हैं। ग्रामीण अंचलों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं और जनसुविधाओं का चरणबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
शिवरतन शर्मा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “जनता के सुगम आवागमन हेतु सड़कों का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
लेटेस्ट न्यूज़
सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते समय रहे हमेशा सावधान
|
कांग्रेसजनों ने पं. जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन नमन किये
|
गहवई कूर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
|
ईद उल जुहा (बकरीद) के मौके पर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।
|
कलेक्टर ने 10 वीं और 12वीं के टॉपर्स को लंच के लिये किया आमंत्रित,साथ बैठकर किया भोजन
|
भाटापारा सामान्य सभा बैठक,,,नगर विकास को लेकर महत्वपूर्ण फैसले एवं जनहित मुद्दों पर मंथन
|
Users Today : 0
Total Users : 33991
Views Today :
Total views : 48586