
● आरोपियों में विधि से संघर्षरत एक बालक भी है शामिल
● थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 08 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को लिया गया हिरासत में
● आरोपियों द्वारा गाली गलौज कर चाकू एवं पत्थर से सिर, आंखों के पास आदि नाजुक अंगों में पहुंचाया गया गंभीर चोंट
प्रार्थी आकाश साहू निवासी नेहरू वार्ड भाटापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 01.01.2026 को रात्रि 08:30 बजे वह मिल में काम करके घर वाटस आते समय कृषि उपज मंडी गेट नंबर 02 के पास लघुशंका के लिए रुका। इसी समय आरोपी तेसू उर्फ राहुल सोनी एवं विधि से संघर्षरत एक बालक आये एवं प्रार्थी को जबरन गाली गुप्तार करने लगे, जिसे मना करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से चाकू से एवं पत्थर से सिर, आंखों के पास आदि नाजुक अंगों में मारकर गंभीर चोट पहुंचाए है। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 07/2026 धारा 296,351(2),109,3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के बयान एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौज कर प्रार्थी के साथ चाकू एवं पत्थर के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर उसे जानलेवा चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया है। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 02.01.2026 को विविवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
- तेसू उर्फ राहुल सोनी उम्र 19 साल निवासी नया गंज वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
- विधि से संघर्षरत एक बालक
Users Today : 0
Total Users : 32212
Views Today :
Total views : 46109