
दिनांक 04.01.2026 की रात्रि ग्राम टेमरी में आरोपी मोतीलाल पारधी द्वारा अपनी पत्नी मृतिका मेहतरीन पारधी को लड़ाई झगड़ा कर टंगिया के लकडी के बेठ से मारपीट कर हत्या कर दिया गया है, जिस पर प्रार्थी राजेश पारधी की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 15/2026 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा तुरंत ग्राम टेमरी पहुंच घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किया गया तथा ग्रामवासियों से भी विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसके आधार पर अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति मोतीलाल पारधी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा लड़ाई झगड़ा होने पर आवेश में आकर टंगिया के लकड़ी के बेठ से वार करते हुए अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 05.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- मोतीलाल पारधी उम्र 62 साल निवासी ग्राम टेमरी थाना कसडोल
Users Today : 0
Total Users : 33991
Views Today :
Total views : 48586