बलौदाबाजार,2 मार्च 2026/भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऐसे आवेदक जिनका जन्म 02 जुलाई 2007 से 02 जनवरी 2009 आयु 17 से 22 वर्ष के मध्य हुआ हो, वे ऑनलाईन पंजीयन हेतु पात्र होगे। आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से गणित, भौतिक एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंको के साथ ही अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक हो अथवा किसी भी विषय में 12वी 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए केवल अविवाहित महिला एवं पुरूष आवेदक ही पात्र होंगे।
विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाईन पंजीयन हेतु वेबसाइट एचटीटीपीएस डबल स्लेस आईएएफरिक्रूटमेंट डॉट ईडीसीआईएल डॉट को डॉट इन पर लॉगिन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु के लिए सार्जेट राजेश कुमार दूरभाष नम्बर 9304643244 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
Users Today : 3
Total Users : 32536
Views Today : 3
Total views : 46510