RECENT POSTS

जुआ खेलने वाले 06 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार

Picture of Harun Raza

Harun Raza


समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी
आरोपी जुआरियों को थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा दतान रोड खेत पलारी में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया
आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹45,250 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त
साथ ही आरोपियों से 03 बाइक, एक कार एवं 05 नग मोबाइल भी किया गया जप्त
पुलिस टीम द्वारा आरोपी जुआरियों से कुल ₹5,57,250 कीमत मूल्य का समान किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 01.03.2026 को थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा दतान रोड खेत पलारी में जुआ खेलते हुए 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹45,250 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। साथ ही आरोपियों से 03 बाइक, एक कार एवं 05 नग मोबाइल भी जप्त किया गया है। संपूर्ण प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा आरोपी जुआरियों से कुल ₹5,57,250 कीमत मूल्य का समान बरामद किया गया है आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना पलारी में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

आरोपी जुआरियों के नाम

  1. महेंद्र वर्मा उम्र 36 साल निवासी गांधी चौंक पलारी थाना पलारी
  2. राजा धीरहे उम्र 36 साल निवासी वार्ड क्रमांक 7 सतनाम चौक पलारी थाना पलारी
  3. गुरुदत्त वर्मा उम्र 67 साल निवासी वार्ड क्रमांक 6 पलारी थाना पलारी
  4. शिवम वर्मा उर्फ कथरी उम्र 34 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 शांति नगर पलारी थाना पलारी
  5. अशोक धृतलहरे उम्र 26 साल निवासी ग्राम बलौदी थाना पलारी
  6. लोकेश कन्नौजे उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 01 गांधी चौक पलारी थाना पलारी

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group