RECENT POSTS

ईद उल जुहा (बकरीद) के मौके पर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।

Picture of Harun Raza

Harun Raza

  

ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।
बैठकों में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों की उपस्थिति रही।

दिनांक 28.05.2026 को मनाये जाने वाले ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिले के थाना सिमगा, भाटापारा ग्रामीण एवं पलारी में जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान आगामी पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजनों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। बैठक में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं पर्व के दौरान आवश्यक सतर्कता बरतने पर भी चर्चा की गई।
जिला पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस “आपकी सुरक्षा एवं सेवा में सदैव तत्पर”

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group