मुंगेली। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2013 एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखण्ड मुख्यालय लोरमी अंतर्गत निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि जांच के दौरान जे.के. हॉस्पिटल में नर्सिंग होम एक्ट के मानक के अनुरूप संचालन नहीं होने, ड्यूटी चिकित्सक की अनुपस्थिति तथा 23 जुलाई को लाईसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद भी मरीज भर्ती कर ऑपरेशन थियेटर का संचालन करना पाया गया, जिस पर संचालक को लाईसेंस मिलने तक ओटी का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए।
इसी तरह साहू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नर्सिंग होम एक्ट के मानक के अनुरूप संचालित नहीं होना तथा ऑपरेशन किए गए मरीजों के केश सीट में निश्चेतना विशेषज्ञ का हस्ताक्षर नहीं होने के साथ ही आईसीयू भी मानक अनुरूप नहीं पाया गया। शांति पाठक हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट अनुपस्थिति में अन्य चिकित्सक द्वारा सोनोग्राफी किया जा रहा था। उक्त अनियमितताओं को सुधारने तथा नियमानुसार हॉस्पिटल का संचालन करने के निर्देश संचालकों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम एवं पीसीपीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रशांत ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ कलश यात्रा,द्वीप प्रज्जवन से प्रारंभ हुआ
|
सरस्वती साइकिल वितरण, वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
|
ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी वीबी जी रामजी योजना ;-प्रदेश मंत्री
|
चने की झल्ली गिरने से 02 बच्चों की मौत
|
पुलिस का अभियान, त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
|
अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार
|
Users Today : 3
Total Users : 32215
Views Today : 3
Total views : 46112