भाटापारा–भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों के बाद अब छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. फिलहाल प्रदेश प्रभारी की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ही छत्तीसगढ़ के प्रभारी की भूमिका संभाल रहे हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य को नया प्रदेश प्रभारी मिल सकता है.
राजनीतिक रणनीति और चुनावी समीकरणों की समझ के कारण कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में है. हालांकि प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है और सभी संभावनाएं केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर निर्भर हैं. छत्तीसगढ़ में 2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के सामने संगठन को लगातार सक्रिय रखने और सत्ता-संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की चुनौती होगी. ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को केवल संगठनात्मक बदलाव के तौर पर नहीं, बल्कि आगामी चुनावी रणनीति की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में भी देखा जा रहा है
Users Today : 30
Total Users : 34611
Views Today : 51
Total views : 49410