बलौदाबाजार, 22 अगस्त 2025/ जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भाटापारा के सयुंक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त दान किया गया। इसमें 38 पुरुष और 14 महिला हैं ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने इस नेक कार्य की सराहना की है तथा समाज को रक्तदान हेतु प्रेरित करते रहने की आशा व्यक्त की है जिससे समाज मे रक्तदान हेतु सकारात्मक माहौल बन सके ।सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 18 से 65 वर्ष का व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम तथा हीमोग्लोबिन 12.5 हो वह रक्तदान कर सकता है। एक बार मे 350 मिली रक्त ही निकाला जाता है। एक व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है।
शिविर में डॉक्टर कृष्णा, आदर्श शर्मा, अंशुल सिंग, राजेन्द्र कुमार घिर्रे , यामिनी साहू, कृष्णा यादव ने जिला अस्पताल से आवश्यक सहयोग किया।
क्रमांक / 100
Users Today : 2
Total Users : 33063
Views Today : 2
Total views : 47331