जिला ब्यूरो चीफ़ हारून रजा की रिपोर्ट
● थाना सिमगा की पुलिस टीम द्वारा 02 स्थाई वारंट किया गया तामील
● आरोपियों को नागपुर महाराष्ट्र में दबिश देकर पकड़ा गया
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में शांति एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत जुआ, सट्टा, अवैध रूप से शराब बिक्री जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। साथ ही विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की लगातार खोजबीन जारी है तथा इनके छुपने के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश भी दी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 22.08.2025 को थाना सिमगा की पुलिस टीम द्वारा 02 स्थाई वारंट तामील किया गया है। पुलिस टीम द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के दोनों आरोपियों को नागपुर महाराष्ट्र में दबिश देकर पकड़ा गया है। सभी स्थाई वारंटी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
स्थाई वारंटियों के नाम
- शेख जावेद कुरैशी निवासी आजाद नगर नई दिल्ली वर्तमान निवासी टेका नागपुर जिला नागपुर महाराष्ट्र
- सैयद सुमेल उर्फ समीर उम्र 34 वर्ष निवासी गंगा बाग दत्ता चौक परडी थाना कलगना जिला नागपुर महाराष्ट्र
Users Today : 3
Total Users : 32215
Views Today : 3
Total views : 46112