
जिला ब्यूरो चीफ हारून रजा की रिपोर्ट
भाटापारा–ग्राम पंचायत धुर्राबांधा गांधी चौक युवा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण भगवान की भव्य प्रतिमा बनाकर धूमधाम से पूजा अर्चना कर मूर्ति स्थापना किया गया। सात दिनों तक बड़े उत्साह उमंग के साथ भजन कीर्तन कर पूजा किया साथ ही जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम के विभिन्न स्थानों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक भोजली बुआई किया गया, सात दिनों तक हर रोज शाम को भोजली गीत गाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर खूब सेवा किया जाता था, जिसे पोरा तिहार के दिन बाजे गाजे के साथ बड़े ही उत्साह उमंग से गांधी चौक से भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति रख कर जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल की और नाम के जयकारे लगाते हुए ग्राम में शोभायात्रा निकाल कर ग्राम के विभिन्न चौक चौराहों होते हुए, ढोल बजाते और नाचते गाते हुए विभिन्न स्थानों के भोजली को निकाल कर शोभायात्रा के साथ शामिल करतें हैं, अन्य वर्षे की भांति कुछ फि की रही ऐसा श्रद्धालुओं का कहना था, ग्राम के तालाब में विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण व राधा की प्रतिमा को लोगों ने नन्म आंखों से विदाई दी उसके बाद गांधी चौक में मटकी फोड़ एवं महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़े उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान, कन्हैया वर्मा पूर्व सरपंच हेमंत कुमार वर्मा, कलेशर वर्मा दुखित, हेमचंद वर्मा सरपंच प्रतिनिधि, कामता वर्मा, रोहित वर्मा कृपाराम वर्मा, अशोक मुन्ना वर्मा, तिहारू, कमलेश, सेवक राजू गबर, कमलेश तेजराम, गणेश , विनोद, नंदकिशोर, शिवा, रामप्रसाद, पवन, मालिक राम, दुर्गेश, सोनू , अजय, गणराज, नरशीग, हेमंत, रूबी, उमेश, राकेश, बलराम, नागेश्वर, छगन, टेकराम, पुरन, धनी, गैद, करण, छबी, मनीष, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व गांधी चौक युवा समिति सदस्यगण उपस्थित रहें यह जानकारी कन्हैया वर्मा के द्वारा दिया गया।
Users Today : 3
Total Users : 32215
Views Today : 3
Total views : 46112