RECENT POSTS

शहर में उठाईगिरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Picture of Harun Raza

Harun Raza


पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में
तीनों आरोपी शांति नगर संत कंवर राम वार्ड भाटापारा के रहने वाले तथा ट्रेन में बेचते हैं चना-फल्ली आदि
आरोपियों द्वारा अंडरब्रिज भाटापारा के पास दिया गया उठाई गिरी की घटना को अंजाम
₹5,00,000 रकम का नोट का एक बंडल चोरी कर हो गए फरार तीनों आरोपी
आसपास उपस्थित लोगों से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज के गहन अवलोकन से पहचान की गई आरोपियों की
आरोपियों से उठाईगिरी की गई रकम में से ₹3,19,500 रकम बरामद करने में मिली सफलता

दिनांक 16.09.2025 को प्रार्थी सचिन सचदेव निवासी संत कंवर राम वार्ड भाटापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके द्वारा दिनांक 16.09.2025 को बैंक ऑफ़ बड़ौदा भाटापारा से करीबन 01:00 बजे चेक से कुल रकम ₹9,95,000 (तीन बंडल रुपए) को निकालकर लैपटॉप वाली बैग में रखकर, अपने कंधे में लटका कर रखा गया था। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि बैग में से ₹5,00,000 रकम का बंडल नहीं था। तब उसके द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा जाकर सीसीटीवी चेक कराया गया, जिसमें अंडरब्रिज के पास गुरु नानक होटल के सामने गाड़ी रोककर मोबाइल से बात करते समय किसी अज्ञात आरोपी द्वारा कंधे में लगे बैग के पीछे से ₹5,00,000 बंडल को चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 303(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उठाईगिरी करने वाले अज्ञात आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ किया गया। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का भी गहन अवलोकन। इस दौरान तीन संदेही घटनास्थल के आसपास घूमते पाए गए, जो की ट्रेन एवं रेलवे स्टेशन में चना फल्ली आदि बेचते हैं। तत्पश्चात तत्काल पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से ₹5,00,000 रकम उठाईगिरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से उठाईगिरी किए गए रकम में से ₹3,19,500 बरामद किया गया है। प्रकरण में तीनों आरोपियों को आज दिनांक 17.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

  1. प्रेमलाल निषाद उम्र 32 वर्ष निवासी शांति नगर संत कंवर राम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
  2. अंकित निषाद उम्र 23 वर्ष शांति नगर संत कंवर राम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
  3. विशाल दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष निवासी शांति नगर संत कंवर राम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group