RECENT POSTS

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया दशहरे का पर्व

Picture of Harun Raza

Harun Raza

भाटापारा:- असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देने वाला दशहरे का पावन पर्व भाटापारा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आदर्श राम लीला नाटक मंडली द्वारा 106वें वर्ष रावण दहन के पूर्व लीला का मंचन किया गया… वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा रावणभाठा के ऐतिहासिक एवं पारम्परिक रावण दहन महोत्सव में शामिल हुए. रावण, मेघनाथ एवं कुम्भकर्ण के पुतले का किया गया दहन…

इस दौरान शिवरतन शर्मा ने समस्त उपस्थितजनो को नवरात्रि और विजयदशमी के साथ ही दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि, विजय दशमी का यह पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, बुराई पर अच्छाई की और अहंकार पर विनम्रता की विजय का प्रतीक है। जो हमें सिखाता है कि अहंकार विनाश का कारण बनता है, चाहे इंसान कितना भी शक्तिशाली और बुद्धिमान ही क्यों न हो।
उन्होंने कहा कि, हम सभी ने 9 दिनों तक नवरात्रि पर्व मना कर मां की आराधना की और शक्ति प्राप्त की। यही शक्ति हमें जीवन में तरक्की और सफलता दे साथ ही अन्याय, अत्याचार, अधर्म और बुराइयों को नाश करने की क्षमता भी प्रदान करे। प्रभु श्री राम ने घमंडी और अहंकारी रावण का नाश किया था।
हम सभी विजय दशमी के अवसर पर संकल्प लें कि हम भी अपने अंदर के अहंकार, अधर्म का नाश करेंगे। अपने अंदर की काम, क्रोध, मोह, लोभ रूपी बुराइयों को जड़ से मिटाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि, भाजपा सरकार सनातन के वैभव और विरासत को लेकर विकास के रास्ते चल रही है हमारा भारत पहले विश्व गुरु था अब पुनः विश्व गुरु बनने के राह पर भारत चल पड़ा है
आने वाले समय में पूरे विश्व में भारत और सनातन धर्म की जय जयकार होगी।हमें श्री राम जी के आदर्श पर चलकर छत्तीसगढ़ को खुशहाल बनाना है।

रावणभाठा में भगवान श्री राम, श्री लक्ष्मण, सीता माता और बालाजी भगवान की आरती की उसके पश्चात रावण दहन किया गया।
साथ हीं रावणभाठा मैदान में पथवें में लगे 27 स्ट्रीट लाइटो का शिवरतन शर्मा द्वारा मेन स्विच आन कर शुभारंभ किया गया…
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राकेश तिवारी, दिलीप छाबड़िया, सुनील यदु, मोहन बांधे, आशीष जायसवाल, ओम प्रकाश रात्रे, महाबल बघेल, योगेश अनंत, सहित पार्टी पदाधिकारी, नगर पालिका सभापति, पार्षदगण नगरवासी सहित आस पास के ग्रामवासी उपस्थित रहे…

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group