
● थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में
● आरोपियों द्वारा सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम ₹1,50,000 की, की गई थी चोरी
● आरोपियों द्वारा चोरी का सामान श्रीराम कॉलोनी के पास खाली खेत की झाड़ी में छुपा कर रखा गया था
● आरोपियों से ₹10,64,400 कीमत मूल्य के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम ₹19,372 किया गया बरामद
● प्रकरण में आरोपियों से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम सहित कुल ₹10,83,772 का सामान बरामद करने में मिली सफलता
दिनांक 04.10.2025 के रात्रि 08.30 बजे से दिनांक 05.10.2025 के प्रातः 06:00 के मध्य प्रार्थी राजेंद्र कुमार दुबे निवासी के.के.वार्ड भाटापारा के मकान में अज्ञात आरोपियों द्वारा दीवाल फांदकर, घर के चैनल गेट एवं दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर, घर के कमरा अंदर दीवान में गद्दे के नीचे रखे अलमारी के चाबी से अलमारी को खोलते हुए उसमें लगे लाकर को तोड़ दिया गया तथा अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम ₹1,50,000 को चोरी कर लिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 535/2025 धारा 305(क),331(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया। साथ ही प्रार्थी के निवास एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का भी गहन अवलोकन किया गया, जिसमें 03 संदिग्ध घटनास्थल के आसपास दिखे, जिनकी पहचान करते हुए पुलिस द्वारा 03 अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर में चोरी करते हुए घर के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों द्वारा चोरी के समस्त सामान को श्रीराम कॉलोनी के पास खाली खेत के झाड़ी में छुपा दिया गया था जिससे विधिवत तलाशी अभियान चलाते हुए बरामद किया गया है। कि प्रकरण में आरोपियों से सोने चांदी के जेवरात कीमती ₹10,64,400 एवं नगदी रकम ₹19,372 कुल ₹10,83,772 का चोरी का सामान बरामद किया गया है। की प्रकरण में तीनों अपचारी बालकों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- अपचारी बालक 03 नफर
आरोपियों से जप्त सामान का विवरण-
- सोने चांदी के जेवरात कीमती ₹10,64,400
- नगदी रकम ₹19,372
- कुल कीमती ₹10,83,772
Users Today : 3
Total Users : 32215
Views Today : 3
Total views : 46112