RECENT POSTS

दस प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन करने वाले 28 बीएलओ व अविहित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश

Picture of Harun Raza

Harun Raza

 

कमिश्नर महादेव कावरे ने पलारी एवं बलौदाबाजार तहसील में एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार,23 नवंबर 2025/ रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ने रविवार को जिला प्रवास के दौरान तहसील पलारी एवं बलौदाबाजार के विभिन्न मतदान केंद्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में चल रहे डिजिटाइजेशन एवं मतदाता सूची अद्यतन कार्य का अवलोकन करते हुए बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय- सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु तेज प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान डिजिटाइजेशन कार्य की प्रतिशत कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 10 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन करने वाले 28 बीएलओ, अविहित अधिकारी एवं सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कमिश्नर श्री कावरे ने ग्राम खरतोरा में बीएलओ से मतदान केन्द्र क्रमांक मतदाताओं की संख्या, अब तक संकलित गणना पत्रक एवं डिजिटइजेशन की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से गणना पत्रक भरने में दिक्कत या समस्या के बारे में भी पूछ- ताछ की। इसके पश्चात कमिश्नर ने तहसील कार्यालय पलारी में ऑपरेटर द्वारा किये जा रहे डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने समक्ष ऑपरेटर से गणना पत्रक का डिजिटाइजेश कराया। इस दौरान ऑपरेटर एवं बीएलओ को डिजिटइजेशन कार्य में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिये वहीं मोबाइल में बेहतर नेटवर्क के लिये कार्यालय के वाई -फाई का उपयोग करने कहा।

 

कमिश्नर श्री कावरे ने इसके पश्चात् बलौदाबाजार तहसील के ग्राम कुकुरदी के संवरा बस्ती के आंगनबाड़ी केन्द्र में चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से बूथ में मतदाताओं की संख्या, अब तक संकलित गणना पत्रक व डिजिटइजेशन की जानकारी ली। सहयोगी लगाकर डिजिटइजेशन में प्रगति लाने कहा। तहसील कार्यालय बलौदाबाजार में ऑपरेटरो को डिजिटाइजेशन में गणना पत्रक के साथ लगाए जाने वाले दास्तावेजों के सम्बन्ध में पूछ ताछ की और तेजी से प्रगति लाने कहा।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि बूथवार प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर डिजिटाइजेशन कार्य को पूर्ण कराएं।

बताया गया कि अब तक जिले में 33.31प्रतिशत गणना पत्रक का डिजिटाजेशन पूरा हुआ है। जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 949277 है। कसडोल विधानसभा में 10 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ, अविहित अधिकारी व सुपरवाइजर की संख्या1, बलौदाबाजार विधानसभा में 17 एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में 10 हैं जिन्हे नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गए हैं।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी,एसडीएम दीपक निकुंज, प्रकाश चंद्र कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group